Jyotish in Hindi – Part 2

ग्रहों का वर्गीकरण , उच्च और नीच के ग्रह Ucha aur Neech Rashi Ke Grah.

शुभ ग्रह: चन्द्रमा, बुध, शुक्र, गुरू हैं पापी ग्रह: सूर्य, मंगल, शनि, राहु, केतु हैं |
साधारणत: चन्‍द्र एवं बुध को सदैव ही शुभ नहीं गिना जाता। पूर्ण चन्‍द्र अर्थात पूर्णिमा के पास का चन्‍द्र शुभ एवं अमावस्‍या के पास का चन्‍द्र शुभ नहीं गिना जाता। इसी प्रकार बुध अगर शुभ ग्रह के साथ हो तो शुभ होता है और यदि पापी ग्रह के साथ हो तो पापी हो जाता है।यह ध्‍यान रखने वाली बात है कि सभी पापी ग्रह सदैव ही बुरा फल नहीं देते। न ही सभी शुभ ग्रह सदैव ही शुभ फल देते हैं। अच्‍छा या बुरा फल कई अन्‍य बातों जैसे ग्रह का स्‍वामित्‍व, ग्रह की राशि स्थिति, दृष्टियों इत्‍यादि पर भी निर्भर करता है जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।जैसा कि उपर कहा गया एक ग्रह का अच्‍छा या बुरा फल कई अन्‍य बातों पर निर्भर करता है और उनमें से एक है ग्रह की राशि में स्थिति। कोई भी ग्रह सामान्‍यत अपनी उच्‍च राशि, मित्र राशि, एवं खुद की राशि में अच्‍छा फल देते हैं। इसके विपरीत ग्रह अपनी नीच राशि और शत्रु राशि में बुरा फल देते हैं।

उच्च ग्रह और नीच के ग्रह, स्‍वग्रह

ऊपर की तालिका में कुछ ध्‍यान देने वाले बिन्‍दु इस प्रकार हैं –

1. ग्रह की उच्‍च राशि और नीच राशि एक दूसरे से सप्‍तम होती हैं। उदाहरणार्थ सूर्य मेष में उच्‍च का होता है जो कि राशि चक्र की पहली राशि है और तुला में नीच होता है जो कि राशि चक्र की सातवीं राशि है।
2. सूर्य और चन्‍द्र सिर्फ एक राशि के स्‍वामी हैं। राहु एवं केतु किसी भी राशि के स्‍वामी नहीं हैं। अन्‍य ग्रह दो-दो राशियों के स्‍वामी हैं।
3. राहु एवं केतु की अपनी कोई राशि नहीं होती।

Jyotish learn in hindi

Jyotish in Hindi -Part 1Jyotish in Hindi –Part 2Jyotish in Hindi –Part 3Jyotish in Hindi –Part 4
Jyotish in Hindi –Part 5Jyotish in Hindi –Part 6Jyotish in Hindi –Part 7Jyotish in Hindi –Part 8
Jyotish in Hindi –Part 9Jyotish in Hindi –Part 10Jyotish in Hindi –Part 11Jyotish in Hindi –Part 12
Jyotish in Hindi -Part 13Navgrah Ke Upay In HindiLagna