Kanya Rashifal 2021 in Hindi

कन्या राशिफल 2021

कन्या राशिफल 2021 (Kanya Rashifal 2021) के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष क्या क्या ले के आया है? आपके जीवन में कई बड़े बदलाव आएँगे शनि की वजह से | आपका करियर इस वर्ष उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा, क्योंकि संभावना है कि शनि की दृष्टि से आपका मन कार्यक्षेत्र पर कम लगेगा। इस कारण आप कोई भी कार्य समय पर पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बनेंगे। ऐसे में आपको हर छोटे से छोटे मौके का उचित लाभ उठाने की आवश्यकता होगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के नज़रिए से देखें तो, कन्या राशिफल 2021 के अनुसार, आपकी सेहत के लिहाज से यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि दर्ज की जाएगी क्योंकि, इस वर्ष भर आपकी राशि के तीसरे भाव में केतु मौजूद रहेंगे और आपको छोटी-मोटी बीमारियों से दूर रखने में मदद करेंगे।

आपके लिए अप्रैल, अगस्त और सितंबर का समय स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा चिंताजनक प्रतीत रहने वाला हैं। इस समय जितना संभव हो खुद पर ध्यान दें।

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार आजीविका

कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में वर्ष भर शनि देव विराजमान होंगे, जिससे आपका मन कार्यक्षेत्र में नहीं लगेगा और संभावना है कि आप नौकरी बदलने का विचार करें।जो जातक नौकरीपेशा हैं, उन्हें सितंबर से नवंबर के बीच अपने वरिष्ठ अधिकारियों व अपने बॉस द्वारा सम्मान की प्राप्ति होगी। 20 नवंबर के बाद से साल के अंत तक आपको करियर में कई महत्वपूर्ण मौके प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाना आपके लिए सर्वप्रथम होगा। इस वर्ष जनवरी, मार्च और मई का महीना आपके करियर के लिए बेहद उत्तम रहने वाला है। ग्रहों की चाल आपके अनुकूल होने से इस दौरान आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपको धन लाभ भी होगा। हालांकि अप्रैल में आपको विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है|

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक जीवन

साल की शुरुआत आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलता दिखाई देगा, जिससे स्थितियों में भी सुधार देखा जाएगा। शुरुआत में मंगल देव का गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में होने से, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी का मार्ग सुनिश्चित हो सकेगा। इस कारण आपको कई गुप्त तरीकों से धन लाभ होगा। साथ ही राहु आपकी राशि से नवम भाव में विराजमान रहेंगे, जिसके चलते आपको अचानक धन लाभ होगा|

सितंबर के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा

कन्या राशि के जातकों को इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां होने वाली है। ऐसे में आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होगी, क्योंकि इस साल भर शनि आपकी राशि के पंचम भाव में उपस्थित रहेंगे, जिससे आपको अपनी मेहनत अनुसार परीक्षा में अंक प्राप्त होंगे।कठिन मेहनत करें | वो छात्र जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें सफलता तो प्राप्त होगी, लेकिन उसके लिए उन्हें शुरुआत से ही मेहनत जारी रखने की आवश्यकता होगी तब जाकर आप आंशिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, आपको सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आप कम मेहनत के बाद भी अच्छे परिणाम हासिल कर सकेंगे।

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन

वर्ष 2021 पारिवारिक जीवन के लिए सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहने वाला है| अपने गुस्से पर संयम रखते हुए अपनी छवि को सुधारने की ओर ध्यान दें। इस समय पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए आपके लिए इस विवाद से दूर रहना ही अच्छा रहेगा, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामले में फँसना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार, वैवाहिक जीवन के लिए यह वर्ष सामान्य रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष आपके जीवन साथी को कार्यक्षेत्र में साल के शुरुआती तीन महीनों में और सितंबर से दिसंबर के मध्य कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपकी पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी।

अगर आपकी संतान की बात करें तो आपके द्वारा संतान को दिए गए संस्कार आपको मान-सम्मान दिलाने का कार्य करेंगे। यदि संतान विदेश जाने की इच्छा रखती है तो, उन्हें विदेश जाने का अवसर मिल सकता है| यदि आपकी संतान विवाह योग्य है तो, इस वर्ष उनका विवाह होना भी संभव है।

कन्या राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम जीवन

प्रेम में पड़े जातकों को इस वर्ष सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे। हालांकि साल भर आपको प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको प्रेम जीवन में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिससे आप अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने में सफल होंगे।

ज्योतिषीय उपाय

  • हर शुक्रवार के दिन कनक धारा स्त्रोत का पाठ करे |
  • श्री गणेश जी मंत्र जप ( ॐ गम गणपतये नम:) एक माला (१०८ ) का पाठ करे |
  • शुक्रवार के दिन किसी भी माता के मंदिर में जाकर दर्शन करे |
  • अपने पर्स या पॉकेट में हमेशा चाँदी का एक ठोस चौकोर टुकड़ा रखें। इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Rashifal‌ ‌2021‌-‌Horoscope‌ ‌2021‌ ‌in‌ ‌Hindi‌ ‌

मेष राशिफलवृषभ राशिफलमिथुन राशिफलकर्क राशिफल
सिंह राशिफलकन्या राशिफलतुला राशिफलवृश्चिक राशिफल
धनु राशिफल मकर राशिफलकुंभ राशिफलमीन राशिफल