कर्क राशिफल 2021
कर्क राशिफल 2021 (Kark Rashifal 2021) में हम कर्क राशि के जातकों के जीवन की हर छोटी-बड़ी भविष्यवाणी लेकर आएं है जिसकी मदद से आप जान सकेंगे कि आपके जीवन के हर क्षेत्र में जैसे कि करियर, आर्थिक, पारिवारिक, प्रेम, वैवाहिक, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र इस वर्ष आपको कैसे फल प्राप्त होंगे।
Contents
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार करियर
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, यह साल आपके करियर के हिसाब से मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है क्योंकि साल की शुरुआत में लाल ग्रह मंगल आपकी राशि से दशम भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी। इस समय आप हर कार्य को सफलता पूर्वक कर पाएंगे। इसके साथ ही शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में साल भर विराजमान रहेंगे, जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ऐसे में शनि की ये शुभ दृष्टि नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति देने में मददगार साबित होगी। विशेष रूप से इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के मध्य तक का समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। ऐसे में जितना संभव हो अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहें क्योंकि आपको भाग्य की कमी होने से परेशानी हो सकती है। इस दौरान कार्य स्थल पर किसी से मतभेद या विवाद भी संभव है। संभावना अधिक है कि ये विवाद किसी महिला सहकर्मी से हो, जिसका नकारात्मक असर आपकी छवि को खराब कर सकता है। ऐसे में अपने गुस्से पर काबू रखने की आपको जरूरत होगी।
राशिफल 2021 के अनुसार, करियर के लिए सबसे अधिक जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का महीना कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से संबंधित विदेश जाने का अवसर भी आपको अप्रैल के माह में प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग की बात करें तो व्यापारियों को शनि और गुरु देव की सप्तम भाव में उपस्थिति काफी अच्छे फल देगी। इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि होगी, साथ ही नए-नए स्रोतों से धन कमाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही आप इस वर्ष कार्य व्यवसाय के अलावा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके बिज़नेस में सुधार के साथ-साथ समाज में भी आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप कोई पूँजी निवेश करने का सोच रहे हैं तो, व्यापार के लिए ये अच्छा साबित होगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखने की जरूरत होगी। इसके लिए किसी भी शॉर्टकट को ना अपनाएं, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक जीवन
कर्क राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, उसके लिए यह वर्ष सामान्य से बेहद अच्छा रहेगा क्योंकि आपको कई ग्रहों की शुभ दृष्टि का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा।
वर्ष 2021 में आप अपनी सेहत पर खर्च कर सकते हैं। इस वर्ष अगस्त महीने में आपको किसी स्रोत से अचानक से अच्छा आर्थिक लाभ होगा, जिसके चलते आप अपने धन को अधिक संचय करने पर विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर भी आपके कुछ खर्च होंगे, लेकिन बावजूद इसके आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुल मिलाकर देखें तो मार्च का महीना आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। इस दौरान आपका मुनाफ़ा सबसे अधिक दर्ज किया जाएगा।
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष छात्रों को पहले से अधिक मेहनत करनी होगी क्योंकि यह वर्ष छात्रों के लिए बहुत उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
हालांकि वर्ष भर आपकी राशि से पंचम भाव में केतु की उपस्थिति कई विद्यार्थियों के मन को भटकाने का कार्य करेगी। केतु आपका मन पढ़ाई में नहीं लगने देगा। ऐसे में आपको अधिक एकाग्रता के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय बेहद अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अधिक सफलता मिलेगी । विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें किसी विदेशी कॉलेज या स्कूल में दाख़िला होने का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, आपके पारिवारिक जीवन में इस साल बहुत सी चुनौतियाँ आने वाली हैं। इस वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं देखी जा रही है।
आपके परिवार के सदस्य आपसे असंतुष्ट नजर आएँगे। हालांकि इसके लिए आप अपने प्रयास जारी रखें| थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है |अपने क्रोध को शांत रखें और हर विवाद से खुद को दूर रखें।हालांकि छोटे भाई-बहनों से आपके संबंध बेहतर होंगे। ऐसे में इसका फायदा उठाते हुए आप उनकी बातों को समझें और अपनी बातों को भी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहें।
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान
कर्क राशि के विवाहित जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि इस साल कई ग्रहों की बदलती हुई गोचरीय स्थिति आपके शादीशुदा जीवन में तनाव की उत्पत्ति करेगी। वहीं कुछ शुभ ग्रह, आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बरसाने का कार्य भी करेंगे।आपके जीवन साथी का झुकाव भी आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेगा और इसका सीधा असर आपके वैवाहिक रिश्ते पर साफ दिखाई देगा | यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो, उसमें आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे क्योंकि इस साल शनि और गुरु बृहस्पति आपकी राशि से सप्तम भाव में विराजमान होंगे, जिस वजह से आपको दांपत्य जीवन में भी मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन केतु की उपस्थिति आपकी राशि के पंचम भाव में होने से संतान को इस पूरे ही वर्ष छोटी-छोटी दिक्कतें देती रहेगी। परन्तु आप उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी संतान का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह पहले से और बेहतर करने में सफल होगी।
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम जीवन
प्रेम में पड़े जातकों का जीवन इस वर्ष सामान्य से अच्छा रहने वाला है|
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य
कर्क राशिफल 2021 के अनुसार, स्वास्थ्य जीवन में कर्क राशि के लोगों को इस वर्ष विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी| वाहन चलाने वाले जातकों को भी वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी होगी, अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। कार्य व्यवसाय और पारिवारिक जीवन का तनाव खुद पर हावी ना होने दें और समय-समय पर किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेते रहें। घर से निकलते समय सही से भोजन करके ही निकलें
ज्योतिषीय उपाय
- हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करे |
- सोमवार के दिन किसी भी शिव मंदिर जाकर शिव जी को अक्षत चढ़ाएं और शिवलिंग का अभिषेक करें |