Singh Rashifal 2021 in Hindi

सिंह राशिफल 2021

सिंह राशिफल 2021 (Singh rashifal 2021)- हम आपके लिए लेके आये है आने वाले अगले 12 महीनों का पूरा लेखा-जोखा जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आने वाला नया साल आपके जीवन के हर क्षेत्र के लिए कैसा रहने वाला है?

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार करियर

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार, आपको इस वर्ष अपने करियर में अनुकूल फल मिलेंगे | यदि कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी हो तो| कार्यक्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे | अप्रैल और मई के बीच में कुछ चुनौतियों से गुज़रना पड़ सकता है क्योंकि इस समय मंगल आपकी कुंडली के एकादश भाव में होंगे जिसके परिणामस्वरूप आपका अपने कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर विवाद संभव है।

अप्रैल और सितंबर के बीच आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। ये यात्रा आपकी सफलता के लिए अच्छी नहीं होगी। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इस पूरे ही वर्ष विशेष सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा हानि होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अगर आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आपको ठीक से सोच-विचार करके चलने की जरूरत होगी।

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक जीवन

सिंह राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो, आपको अपने आर्थिक जीवन में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। यूँ तो ये वर्ष आर्थिक मामलों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन आपके ख़र्चों में वृद्धि होने से आपको आर्थिक तंगी से गुजरना भी पड़ सकता है। ऐसे में आपको इस पूरे ही वर्ष अपनी आमदनी को बढ़ाने की ओर अधिक ध्यान देने और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।

व्यापारी जातकों को भी आर्थिक नुकसान होने के योग बनते नजर आ रहे हैं। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने का सोच रहे थे तो, आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी अन्यथा कोई बड़ी हानि संभव है, जिसके चलते आपको स्वास्थ्य कष्ट भी मुमकिन होगा। इस दौरान आपको कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने से परहेज करना चाहिए|

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा में आपको वर्ष भर कई चढ़ाव उतार का सामना होगा | यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अप्रैल से सितंबर तक का समय विशेष प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी, अन्यथा आपको अच्छे फल नहीं प्राप्त होंगे।

यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं तो, आपको इसके लिए मेहनत अधिक करनी होगी क्योंकि इस दौरान शनि देव आपकी परीक्षा लेते हुए आप से अधिक मेहनत कराएँगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे थे, उनको इस साल मायूस होना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य रखकर चलें और मेहनत करते रहें।

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार पारिवारिक जीवन में आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी क्योंकि इस पूरे ही वर्ष केतु की आपकी राशि से चौथे भाव में उपस्थिति आपके लिए अच्छी देखी जा रही है।छोटे भाई-बहनों के लिए समय अच्छा है। उनसे आपको सुख प्राप्त होगा।वर्ष के अंत में यानि 5 दिसंबर के बाद आपकी माता का स्वास्थ्य खराब होने से परिवार में मायूसी भरा वातावरण देखने को मिलेगा।

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार वैवाहिक जीवन एवं संतान

सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष की शुरुआत में दांपत्य जीवन में तनाव महसूस होगा लेकिन साल के मध्य में गुरु बृहस्पति की कृपा कुछ समस्याएं दूर करने का कार्य करेगी। यदि विवाह से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस समय उसके निकल जाने का ही इंतजार करें और कुछ भी ऐसा ना करें जिसके चलते आपको बाद में पछतावा हो। ग्रह दशा ऐसी होगी जिसकी वजह से आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

दांपत्य जीवन की बात करें तो उसके लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा क्योंकि संतान अपने कार्य क्षेत्र में पहले से बेहतर करेंगी और हर सफलता व प्रगति हासिल करने में सफल होगी।

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार प्रेम जीवन

इस वर्ष आपको अपने प्रेम जीवन में कई अच्छे परिवर्तन देखने को मिलने वाले हैं। इस वर्ष प्रेम में पड़े जातकों को विशेष रूप से अप्रैल से सितंबर के मध्य कोई बड़ी सौगात मिल सकती है। इसका सकारात्मक प्रभाव नवंबर से दिसंबर के मध्य आप दोनों पर पड़ेगा। इस दौरान आप प्रेम विवाह में बंधने का फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार स्वास्थ्य

सिंह राशिफल 2021 के अनुसार आपको इस वर्ष कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है क्योंकि कर्मफल दाता शनि और बृहस्पति देव की आपकी राशि से छठे भाव में युति किसी बड़े रोग को जन्म दे सकती है। ऐसे में आपको इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।

ज्योतिषीय उपाय

  • माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करें, तभी भाग्य का साथ मिलेगा।
  • आप रविवार के दिन नंदी को गेहूं अथवा आटे की लोई भी खिला सकते हैं। इससे आपको मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
  • आप बृहस्पतिवार का व्रत भी रख सकते हैं।

Rashifal‌ ‌2021‌-‌Horoscope‌ ‌2021‌ ‌in‌ ‌Hindi‌ ‌

मेष राशिफलवृषभ राशिफलमिथुन राशिफलकर्क राशिफल
सिंह राशिफलकन्या राशिफलतुला राशिफलवृश्चिक राशिफल
धनु राशिफल मकर राशिफलकुंभ राशिफलमीन राशिफल